JHABUA : न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन

झाबुआ, 09 नवम्बर 2025।विधिक सेवा सप्ताह 2025 की शुरुआत शनिवार को झाबुआ में मैराथन दौड़ के साथ हुई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झाबुआ द्वारा आयोजित..

img 20251109 wa00281633022339448998349

झाबुआ, 09 नवम्बर 2025।
विधिक सेवा सप्ताह 2025 की शुरुआत शनिवार को झाबुआ में मैराथन दौड़ के साथ हुई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झाबुआ द्वारा आयोजित इस दौड़ को प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्रीमती विधि सक्सेना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मैराथन में न्यायाधीशगण, प्रशासनिक अधिकारी, अधिवक्ता, पैरालीगल वालंटियर्स, स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राएं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ जिला न्यायालय परिसर से शुरू होकर जेल तिराहा, गांधी चौक, उत्कृष्ट स्कूल रोड, राजवाड़ा चौक, कालिका माता मंदिर, कन्या स्कूल, डीआरपी लाइन रोड से होते हुए पुनः न्यायालय परिसर में संपन्न हुई।

img 20251109 wa00281633022339448998349

कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार और मेडल दिए गए।
प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती सक्सेना ने कहा कि विधिक सेवा सप्ताह केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि न्याय के प्रति जन-जागरूकता का आंदोलन है। न्याय तक पहुँचने के लिए निरंतर प्रयास, धैर्य और विश्वास आवश्यक हैं।

img 20251109 wa00301667503678520029633

उन्होंने बताया कि 9 से 14 नवम्बर तक विधिक साक्षरता शिविर, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता, वाद-विवाद, बाइक-साइकिल रैली और कानूनी सहायता शिविर जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर विधिक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया गया। प्रतिभागियों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ पौधे भेंट किए गए।

कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश विवेक सिंह रघुवंशी, जिला न्यायाधीश राजेन्द्र कुमार शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नितिन कुमार मुजाल्दा, सचिव शिव कुमार डाबर, एएसपी प्रतिपाल सिंह महोबिया सहित न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed