Jhabua Bjp Offjce: निर्माण कार्य शुरू, 22 हजार वर्गफीट में बनेगा चार मंजिला भवन

Jhabua Bjp Offjce : भारतीय जनता पार्टी का नया जिला कार्यालय अब हकीकत बनने की ओर बढ़ चला है। भूमिपूजन के बाद आज से कार्यालय..

img 20251102 wa00434326174550336600186

Jhabua Bjp Offjce :

भारतीय जनता पार्टी का नया जिला कार्यालय अब हकीकत बनने की ओर बढ़ चला है। भूमिपूजन के बाद आज से कार्यालय के निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई। इस अवसर पर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष भानू भूरिया, जिला महामंत्री विजय चौहान, गौरव खंडेलवाल मौज़ूदगी में निर्माण काम शुरू हुआ ।

img 20251102 wa0051403436415649951194

भाजपा कार्यालय निर्माण का भूमिपूजन 10 दिसंबर 2024  को हुआ था,  हालांकि भूमिपूजन के 11 महीनों बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ है, लेकिन जरूरी अनपनियों के चलते देरी हुई! और अब तय योजना के अनुसार निर्माण कार्य औपचारिक रूप से शुरू कर दिया गया है। यह कार्यालय झाबुआ के रानापुर रोड पर लगभग 22 हजार वर्गफीट क्षेत्रफल में बनाया जा रहा है। भवन निर्माण पर करीब चार करोड़ रुपये की लागत आएगी और इसे 15 महीनों में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

img 20251102 wa00498001775297971548429

आधुनिक सुविधाओं से लैस चार मंजिला भवन

img 20251102 wa00434326174550336600186

नया जिला कार्यालय चार मंजिला होगा जिसमें पार्टी की विभिन्न इकाइयों — महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा सहित सभी प्रकोष्ठों के लिए अलग-अलग कक्ष बनाए जाएंगे। इसके अलावा भवन में एक बड़ा कॉन्फ्रेंस हॉल, प्रशिक्षण कक्ष, मीटिंग हॉल, और मीडिया इंटरैक्शन स्पेस भी विकसित किया जाएगा।

निर्माण एजेंसी ने बताया कि भवन निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा और स्थानीय संसाधनों का अधिकतम उपयोग किया जाएगा। झाबुआ की भौगोलिक स्थिति और जलवायु के अनुरूप भवन की डिजाइन तैयार की गई है।

शुभारंभ अवसर पर कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि झाबुआ में भाजपा का यह नया कार्यालय संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के आत्मविश्वास का प्रतीक बनेगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय सिर्फ एक भवन नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के विचार, समर्पण और सेवा भावना का केंद्र बनेगा। झाबुआ भाजपा ने हमेशा संगठन को सर्वोच्च रखा है, और अब यह भवन उसी भावना को आगे बढ़ाएगा।

जिला अध्यक्ष भानू भूरिया ने बताया कि झाबुआ जिला भाजपा का यह सपना अब साकार होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग और संगठन की एकजुटता से यह भवन समय पर तैयार होगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय ‘सरस्वती युक्त’ भाजपा भवन होगा, जहां विचार, अध्ययन और संगठन तीनों एक साथ चलेंगे। झाबुआ का यह भवन प्रदेश में संगठन की कार्यप्रणाली का आदर्श उदाहरण बनेगा!

संगठन की मजबूती की दिशा में अहम कदम

भाजपा झाबुआ द्वारा लंबे समय से जिला कार्यालय के निर्माण की योजना पर काम किया जा रहा था। अब जब निर्माण कार्य शुरू हो गया है, तो यह संगठन के लिए एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। इस भवन के बन जाने के बाद पार्टी को अपने सभी कार्यक्रमों, बैठकों और प्रशिक्षण सत्रों के लिए एक स्थायी और सुसज्जित केंद्र मिल जाएगा।

जनता से जुड़ने का नया केंद्र बनेगा भाजपा भवन

इस कार्यालय को झाबुआ भाजपा के “संगठनात्मक और जनसंपर्क केंद्र” के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां से पार्टी के जनकल्याणकारी अभियानों, पंचायत एवं नगर निकायों तक पहुंचने वाले कार्यों की योजना और क्रियान्वयन दोनों होंगे।

झाबुआ में भारतीय जनता पार्टी का यह चार मंजिला जिला कार्यालय लगभग 22 हजार वर्गफीट में बनेगा, जिस पर चार करोड़ रुपये खर्च होंगे और 15 महीनों में इसका निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है। यह भवन संगठन, समर्पण और सेवा की भावना का प्रतीक बनकर जिले की राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों का नया केंद्र बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed