Jhabua Post

Local भी,Global भी !

झाबुआ: राणापुर में आबकारी विभाग की  स्ट्राइक, 1.67 लाख की अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

img 20260219 wa00105226337839313052035

झाबुआ | 19 फरवरी झाबुआ जिले में अवैध मदिरा के कारोबार पर लगाम कसने के लिए कलेक्टर नेहा मीना और आबकारी विभाग की टीम एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में विभाग ने राणापुर में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है।

मुखबिर की सूचना पर जवाहर मार्ग में दबिश

जिला आबकारी अधिकारी बसंती भूरिया के निर्देशन में 18 फरवरी को आबकारी वृत्त झाबुआ ‘ब’ की संयुक्त टीम ने राणापुर के वार्ड क्रमांक 12, जवाहर मार्ग स्थित एक रिहायशी मकान पर छापा मारा। आरोपी दीपेश पिता अशोक राठौड़ के घर की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब का जखीरा बरामद हुआ।

img 20260219 wa00105226337839313052035

कुल 20 पेटी शराब बरामद, बाजार मूल्य ₹1.67 लाख

​आबकारी टीम ने मौके से कुल 178.68 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की। बरामद स्टॉक का विवरण इस प्रकार है:

  • गोवा व्हिस्की: 07 पेटी
  • रॉयल स्टेग व्हिस्की: 05 पेटी
  • लंदन प्राइड व्हिस्की: 05 पेटी
  • बैगपाइपर व्हिस्की: 02 पेटी
  • माउंट 6000 बीयर: 01 पेटी

​जब्त की गई शराब की कुल अनुमानित कीमत ₹1,67,080/- आंकी गई है।

कठोर धाराओं में मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

​आरोपी दीपेश राठौड़ के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी नवीन वैधानिक प्रावधानों के तहत की गई है।

कार्रवाई में शामिल रही यह टीम

​यह सफल कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी महादेव सोलंकी के मार्गदर्शन और उपनिरीक्षक विकास वर्मा के नेतृत्व में पूरी हुई। टीम में उपनिरीक्षक अकलेश सोलंकी सहित मदन राठौड़, श्रीराम शर्मा, सोहन नायक, पवन गाडरिया, विजय चौहान, प्रकाश भाबोर, श्रीमती पुष्पा बारिया और चालक बहादुर व दीपक का सराहनीय योगदान रहा।

अधिकारी का संदेश: जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन और विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *