Jhabua Post - हेडर

झाबुआ: 15 स्वास्थ्य केंद्रों पर ताला! ड्यूटी से गायब मिले CHO और एएनएम, कटेगा 7 दिन का वेतन

झाबुआ | 11 मार्च 2026

​झाबुआ जिले के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खुल गई है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जब जिले के विभिन्न उप-स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया, तो 15 केंद्रों पर कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले। इस बड़ी लापरवाही पर विभाग ने सख्त एक्शन लिया है।

निरीक्षण में खुली पोल

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. बी.एस. बघेल के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा किया। टीम जब ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिरों’ (उप स्वास्थ्य केंद्रों) पर पहुँची, तो वहां तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) और एएनएम (ANM) गायब थे।

img 20260311 wa00218216314788462219682

इन गांवों के केंद्रों पर नहीं मिले कर्मचारी:

निरीक्षण के दौरान तांदलादरा, अगराल, गडवाड़ा, भंवरपिपलिया, खजूरखो, झिरी, आमलीपाड़ा, तारखेड़ी, रामनगर, झावलिया, कुड़वास, नल्दी छोटी, भोयरा, डिग्गी और मोहनपुरा भूरका के केंद्रों पर सन्नाटा पसरा मिला।

img 20260311 wa00228133919790425994772

होगी वेतन कटौती, नोटिस जारी

​इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए सीएमएचओ डॉ. बघेल ने तुरंत सख्त निर्देश जारी किए हैं:

  • ​ड्यूटी से गायब मिले सभी कर्मचारियों का 7 दिन का वेतन काटा जाएगा।
  • ​सभी को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया गया है।
  • ​स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि भविष्य में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।