Jhabua News: महिलाओं पर ‘अभद्र टिप्पणी’ से भड़का गुस्सा, भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया का पुतला

झाबुआ। कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया (Phool Singh Baraiya) द्वारा महिलाओं के प्रति दिए गए अशोभनीय और विवादित बयान को लेकर झाबुआ में आक्रोश व्याप्त है।..

Jhabua News: महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी, भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया का पुतला

झाबुआ। कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया (Phool Singh Baraiya) द्वारा महिलाओं के प्रति दिए गए अशोभनीय और विवादित बयान को लेकर झाबुआ में आक्रोश व्याप्त है। इस बयान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (BJP) महिला मोर्चा ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया और विधायक का पुतला दहन किया। कांग्रेस विधायक की अमर्यादित भाषा के खिलाफ महिला मोर्चा ने कॉलेज रोड स्थित अम्बे माता मंदिर के पास जोरदार प्रदर्शन किया।

नारेबाजी कर जताया विरोध

महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूलसिंह बरैया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि एक जनप्रतिनिधि द्वारा मातृशक्ति के लिए अपशब्दों का प्रयोग करना बेहद शर्मनाक और अशोभनीय है। इसे नारी शक्ति कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। आक्रोशित महिलाओं ने बरैया के पुतले को आग के हवाले कर अपना विरोध दर्ज कराया।

Jhabua News: महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी, भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया का पुतला

ये प्रमुख रूप से रहीं उपस्थित

इस विरोध प्रदर्शन में झाबुआ की मातृशक्ति और भाजपा पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुईं।

  • मुख्य उपस्थिति: नगर पालिका अध्यक्ष कविता सिंगार, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मंजू चौहान।
  • पार्षद एवं पदाधिकारी: पार्षद रेखा शर्मा, स्मृति भट्ट, अंजलि वसुनिया, चेतना चौहान, शोभा, सुनीता प्रजापत, साधना पवार, दीपाली पंड्या, विनीता सांवरिया, रेखा चौधरी, माही चौधरी, कोकिला, जगदीश पंड्या, संजय सांवरिया, अंकुर पाठक, दौलत भावसार, स्वीट गोस्वामी, गणेश उपाध्याय और राज थापा।

इसके अलावा बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता और स्थानीय महिलाएं उपस्थित थीं।


🔗 और अधिक खबरों के लिए विजिट करें: WWW.jhabuapost.com 🔗 मध्यप्रदेश समेत तमाम खबरों के लिए विजिट करें: www.newsveer.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed