,

Jhabua Weather : 4 जुलाई से झाबुआ में झमाझम, अगले 5 दिनों तक बारिश का अनुमान

Jhabua Weather Update : लंबे इंतज़ार और भीषण उमस के बाद आखिरकार झाबुआ जिले में मानसून ने 1 जुलाई को अपनी आधिकारिक दस्तक दे दी है। हालांकि, इस साल मानसून की एंट्री पिछले साल के मुकाबले करीब 15 दिन देरी से हुई है। वर्तमान में झाबुआ और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश…

jhabua weather update

Jhabua Weather Update : लंबे इंतज़ार और भीषण उमस के बाद आखिरकार झाबुआ जिले में मानसून ने 1 जुलाई को अपनी आधिकारिक दस्तक दे दी है। हालांकि, इस साल मानसून की एंट्री पिछले साल के मुकाबले करीब 15 दिन देरी से हुई है। वर्तमान में झाबुआ और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है, लेकिन जिले को अब भी उस ‘झड़ी’ और मूसलाधार बारिश का इंतज़ार है, जिससे नदी-नाले उफान पर आ जाएं।

मौसम विभाग और स्थानीय कृषि विज्ञान केन्द्र के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, झाबुआ वासियों का यह इंतज़ार अब खत्म होने वाला है। 4 जुलाई से पूरे सप्ताह जिले में बदरा जमकर बरसने वाले हैं।

jhabua weather update

Jhabua Weather Update 4 जुलाई से लगातार झमाझम, 323 मिमी से ज्यादा बारिश का अनुमान

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, झाबुआ में आगामी दिनों में 323.6 मिलीमीटर (लगभग 350 मिमी के करीब) भारी बारिश होने की संभावना है।

दिन-वार बारिश का पूर्वानुमान इस प्रकार है:

  • 4 जुलाई: 17.3 मि.मी.
  • 5 जुलाई: 133.9 मि.मी. (सबसे भारी बारिश का अलर्ट)
  • 6 जुलाई: 86.7 मि.मी.
  • 7 जुलाई: 69.1 मि.मी.
  • 8 जुलाई: 16.6 मि.मी.

किसानों के लिए संजीवनी: सोयाबीन, कपास और मक्का की फसलों को मिलेगी राहत

जिले के किसानों ने मानसून की शुरुआती बारिश के साथ ही अपने खेतों में सोयाबीन, कपास और मक्का की फसलों की बुवाई कर दी है। फसलें अंकुरित हो रही हैं और ऐसे समय में उन्हें भरपूर पानी की दरकार है। 4 जुलाई से होने वाली यह मूसलाधार बारिश इन फसलों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं होगी, जिससे किसानों के चेहरे खिल उठेंगे।

इस दौरान भारी वर्षा, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी

इस झमाझम बारिश के साथ ही मौसम विभाग ने जिले में भारी वर्षा, तेज आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की कड़ी चेतावनी भी जारी की है,प्रशासन ने आम जनता और किसानों से अपील की है कि वे बारिश और तूफान के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें, पेड़ों के नीचे शरण न लें और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें।

ताजा और विस्तृत खबरों के लिए हमारी वेबसाइट पर जाएं: www.jhabuapost.com

‘झाबुआ पोस्ट’ (Jhabua Post) के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें:

📲 WhatsApp चैनल: यहाँ क्लिक कर फॉलो करें

📘 Facebook पेज: यहाँ क्लिक कर लाइक करें

▶️ YouTube चैनल: यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

🚨 आपके आस-पास भी है कोई खबर, मौसम का अपडेट या सूचना?

हमें सीधे WhatsApp पर भेजें: 👉 9407154083 पर मैसेज करने के लिए यहाँ क्लिक करें

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports