Jhabua Post - हेडर

झाबुआ: गणतंत्र दिवस  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए आशा सुपरवाइजर और शिक्षक सम्मानित

झाबुआ/करवड़: 26 जनवरी 2026, गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर झाबुआ जिले के करवड़ क्षेत्र ने दोहरी उपलब्धि हासिल की है। स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो कर्मचारियों को जिला एवं अनुभाग स्तर पर सम्मानित किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

1. सर्वाधिक पुरुष नसबंदी के लिए आशा सुपरवाइजर अंगुरबाला शर्मा सम्मानित

​स्वास्थ्य विभाग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए करवड़ की आशा सुपरवाइजर श्रीमती अंगुरबाला शर्मा को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान जिले में सर्वाधिक पुरुष नसबंदी (NSV) के लिए हितग्राहियों को प्रेरित करने और सफल ऑपरेशन करवाने के लिए दिया गया।

​गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान झाबुआ कलेक्टर महोदय ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

सफलता के पीछे टीम वर्क:

करवड़ सेक्टर प्रतिवर्ष पुरुष नसबंदी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करता रहा है। श्रीमती शर्मा ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन को दिया है। इसमें ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. एम.एल. चोपड़ा, बी.ई.ई. विवेक मरकाम और सेक्टर सुपरवाइजर दीपक बसेर का निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा है।

img 20260128 wa00355805910482821990171

2. निर्वाचन कार्य में उत्कृष्टता के लिए शिक्षक जसवंत सिंह पंवार सम्मानित

​दूसरी ओर, पेटलावद विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम करवड़ के प्राथमिक शिक्षक जसवंत सिंह पंवार को भी उनके प्रशासनिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

img 20260128 wa001735435306001136715

​उन्हें यह सम्मान मतदान केंद्र क्रमांक 22 पर SAR-2025 (Special Summary Revision) के तहत मतदाता सूची के कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए मिला। पेटलावद की अनुविभागीय अधिकारी (SDM) तनुश्री मीणा ने 26 जनवरी को आयोजित समारोह में उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

​इस उपलब्धि पर उनके विद्यालय के स्टाफ और शुभचिंतकों द्वारा उन्हें लगातार बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।