करवड़ में यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती, विशेष अभियान में कार्रवाई

करवड़ में यातायात नियम उल्लंघन पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की है। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर 26 नवंबर से 10 दिसंबर 2025 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के एसपी शिवदयाल सिंह और पेटलावद एसडीओपी अनुरक्ति सबनानी के मार्गदर्शन में करवड़ चौकी पुलिस ने वाहनों…

img 20251128 wa00209216829268734652516

करवड़ में यातायात नियम उल्लंघन पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की है। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर 26 नवंबर से 10 दिसंबर 2025 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के एसपी शिवदयाल सिंह और पेटलावद एसडीओपी अनुरक्ति सबनानी के मार्गदर्शन में करवड़ चौकी पुलिस ने वाहनों की सघन चेकिंग की।

img 20251128 wa00209216829268734652516

चौकी प्रभारी प्रहलाद सिंह चुंडावत ने पूरे स्टाफ के साथ अभियान चलाते हुए बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट के वाहन चला रहे लोगों पर कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान कुल 5 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई।

चौकी प्रभारी ने वाहन चालकों से अपील की कि दोपहिया वाहन हमेशा हेलमेट लगाकर चलाएं और चारपहिया चालक सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना सभी की सुरक्षा के लिए जरूरी है।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports