MP Women Digital Safety मध्यप्रदेश में महिलाओं और बच्चों को डिजिटल दुनिया के खतरों (जैसे डीपफेक और ऑनलाइन फ्रॉड) से बचाने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ी और आधुनिक पहल की है।
महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के भोपाल स्थित निवास पर गुरुवार को गूगल (Google) और ‘अहान फाउंडेशन’ के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। इस महत्वपूर्ण बैठक में महिलाओं और बच्चों की इंटरनेट सेफ्टी, सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता और ‘सिंहस्थ 2028’ के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित तकनीकी समाधानों पर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने पर सहमति बनी है।

MP सरकार बना रही विशेष माड्यूल , ‘डीपफेक’ और ऑनलाइन फ्रॉड से बचाने के लिए
तकनीक और सोशल मीडिया के बढ़ते दखल के बीच डिजिटल सुरक्षा को एक बड़ी जरूरत बताते हुए मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि प्रदेश की आधी से ज्यादा आबादी (महिलाओं और बच्चों) को इंटरनेट सेफ्टी के प्रति जागरूक करना हमारा नैतिक दायित्व है।
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगी ट्रेनिंग: बैठक में तय हुआ कि गूगल के सहयोग से प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए विशेष ऑनलाइन मॉड्यूल विकसित किए जाएंगे।
- क्या होगा मॉड्यूल में? इन मॉड्यूल्स में कुपोषण निवारण के तरीकों के साथ-साथ साइबर सिक्योरिटी के बुनियादी नियम भी सिखाए जाएंगे। इससे कार्यकर्ता ग्रामीण स्तर पर माताओं और बहनों को ऑनलाइन फ्रॉड, डीपफेक और एआई के दुरुपयोग से बचने के लिए जागरूक कर सकेंगी।
सिंहस्थ 2028: गुमशुदा बच्चों को परिवार से मिलाएगा ‘AI’
बैठक का सबसे महत्वपूर्ण बिंदु वर्ष 2028 में उज्जैन में होने वाला ‘सिंहस्थ महापर्व’ (Simhastha 2028) रहा।
- सिंहस्थ में करोड़ों की भीड़ उमड़ती है, जहां बच्चों के गुम होने का खतरा बना रहता है।
- अब राज्य सरकार और गूगल मिलकर एक ऐसी उन्नत ट्रैकिंग और मैपिंग कार्ययोजना (AI आधारित) तैयार करेंगे, जिससे मेले में खोए हुए बच्चों को त्वरित रूप से खोजा जा सके और सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाया जा सके।
महाराष्ट्र की तर्ज पर मध्यप्रदेश में काम करेगा गूगल
बैठक में गूगल की डायरेक्टर (सर्च और जेनरेटिव AI ट्रस्ट एंड सेफ्टी) श्रीमती स्निग्धा भारद्वाज ने बताया कि गूगल ने इससे पहले महाराष्ट्र में शिक्षकों के लिए बड़े स्तर पर ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाए हैं, जिससे वहां ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी और मानसिक प्रताड़ना रोकने में काफी मदद मिली है।
अहान फाउंडेशन की सीईओ श्रीमती सोनाली पाटणकर और सीओओ श्री उन्मेष जोशी ने भी बताया कि इसी तर्ज पर अब मध्यप्रदेश में भी बड़े पैमाने पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी, ताकि महिलाओं और बच्चों के लिए एक सुरक्षित और डिजिटल रूप से साक्षर भविष्य का निर्माण किया जा सके।
इस बैठक में गूगल के सीनियर प्रोग्राम मैनेजर श्री समीर जाधव और अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।
ताजा और विस्तृत खबरों के लिए हमारी वेबसाइट पर जाएं: www.jhabuapost.com
‘झाबुआ पोस्ट’ (Jhabua Post) के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें:
📲 WhatsApp चैनल: यहाँ क्लिक कर फॉलो करें
📘 Facebook पेज: यहाँ क्लिक कर लाइक करें
▶️ YouTube चैनल: यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें
🚨 आपके आस-पास भी है खबर?
हमें सीधे WhatsApp पर भेजें: 👉 9407154083 पर मैसेज करने के लिए यहाँ क्लिक करें














