झाबुआ (Jhabua Post): मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा सीट से भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के एकमात्र विधायक कमलेश्वर डोडियार के अचानक ‘लापता’ होने और फोन बंद कर लेने की खबरों ने सियासी गलियारों में भारी हलचल मचा दी थी।
इसी बीच, अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले विधायक कमलेश्वर डोडियार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘फेसबुक’ (Facebook) पर एक पोस्ट कर इन तमाम अटकलों, अफवाहों और उन्हें ज्ञान देने वाले ट्रोल्स को जवाब दिया है। चर्चा ये भी शुरू हो गई थी कि राज्यसभा चुनाव के लिए उनका वोट बीजेपी को जाएगा , लेकिन अब खुद उन्होंने स्थिति साफ कर दी है ।

कमलेश्वर डोडियार बोले ’18 जून को ही बताऊंगा किसे दिया वोट…’
विधायक डोडियार ने अपनी फेसबुक पोस्ट के जरिए मुख्यधारा (Mainstream) की मीडिया को संबोधित करते हुए स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा:
“मेन स्ट्रीम मीडिया को सूचित करता हूँ कि राज्यसभा चुनाव के बारे में 18 जून को ही बताऊंगा कि मैंने वोट किसको दिया है?”
‘सुझाव देने वाले पहले पंच या पार्षद बनें’
दरअसल, विधायक के फोन बंद होने और गायब होने की अफवाहों के बीच कई आदिवासी संगठनों के कथित नेताओं और डील-बाज ‘मार्गदर्शकों’ ने सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था। लोग उन्हें वोटिंग को लेकर तरह-तरह के सुझाव दे रहे थे। फोन बंद होने और उनके गायब की खबर के बाद कईं तरह की चर्चा हो रही थी, जिसको लेकर भी विधायक डोडियार ने कहा कि पहले पंच पार्षद बनना चाहिए फिर सुझाव देना ।

विरोधियों के मुंह पर जड़ा ताला
कमलेश्वर डोडियार मध्य प्रदेश विधानसभा में ‘भारत आदिवासी पार्टी’ के इकलौते चेहरे हैं। उनकी एक-एक राजनीतिक गतिविधि पर प्रदेश की दोनों प्रमुख पार्टियों (बीजेपी और कांग्रेस) की नजर रहती है। राज्यसभा चुनाव की महत्वपूर्ण वोटिंग के दौरान उनके गायब होने की खबर से तरह-तरह की ‘डील’ होने की अफवाहें उड़ाई जा रही थीं।
लेकिन, डोडियार ने इस फेसबुक पोस्ट के जरिए न सिर्फ अपने ‘लापता’ होने की खबरों पर विराम लगा दिया है, बल्कि उन सभी विरोधियों नेताओं को जवाब दिया है जो उन पर सवाल खड़े कर रहे थे। अब सबकी निगाहें 18 जून पर टिक गई हैं, जब डोडियार खुद इस बात का खुलासा करेंगे कि उन्होंने राज्यसभा चुनाव में अपना कीमती वोट किस प्रत्याशी के पक्ष में डाला है।
हालांकि उनके समर्थक सोशल मीडिय पर उनके गायब होने और मोपाइल फोन बंद होने के बीच उनकी परीक्षा होने की बात भी कह रहे हैं । जब लोगों ने पूछना शुरू कर दिया कि कौनसी परीक्षा तो सोशल मीडिया पर परीक्षा टाइम टेबल भी पोस्ट किया गया है ।
ताजा और त्वरित अपडेट्स के लिए ‘झाबुआ पोस्ट’ (Jhabua Post) से जुड़ें:
📲 WhatsApp चैनल: यहाँ क्लिक कर फॉलो करें
📘 Facebook पेज: यहाँ क्लिक कर लाइक करें
▶️ YouTube चैनल: यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें
🚨 आपके आस-पास भी है कोई सियासी हलचल, खबर या सूचना?
हमें सीधे WhatsApp पर भेजें: 👉 9407154083 पर मैसेज करने के लिए यहाँ क्लिक करें













