टाइम्स एम्प्लॉय इंडिया फाउंडेशन ने स्वास्थ्य और स्वच्छता कार्यक्रम का शुभारंभ किया

झाबुआ: मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल झाबुआ जिले में सरकारी स्कूलों के बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण में सुधार के लिए एक विशेष पहल की शुरुआत हुई है। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और जनजातीय मामलों के विभाग, झाबुआ के सहयोग से टाइम्स एम्प्लॉय इंडिया फाउंडेशन ने एक व्यापक स्वास्थ्य और स्वच्छता कार्यक्रम का शुभारंभ किया…

टाइम्स एम्प्लॉय इंडिया फाउंडेशन

झाबुआ: मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल झाबुआ जिले में सरकारी स्कूलों के बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण में सुधार के लिए एक विशेष पहल की शुरुआत हुई है। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और जनजातीय मामलों के विभाग, झाबुआ के सहयोग से टाइम्स एम्प्लॉय इंडिया फाउंडेशन ने एक व्यापक स्वास्थ्य और स्वच्छता कार्यक्रम का शुभारंभ किया है।

इस कार्यक्रम के तहत झाबुआ जिले के 5 सरकारी स्कूलों के 2475 बच्चों को सिकल सेल एनीमिया, एनीमिया और कुपोषण जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

 टाइम्स एम्प्लॉय इंडिया फाउंडेशन ने स्वास्थ्य और स्वच्छता कार्यक्रम का शुभारंभ किया

टाइम्स एम्प्लॉय इंडिया फाउंडेशन अभियान के तहत अलग-अलग गतिविधियां:

  1. स्वास्थ्य जांच और रक्त परीक्षण: – सभी बच्चों का रक्त परीक्षण और चिकित्सा जांच आयोजित की गई। इससे बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति का आकलन कर उचित उपचार और परामर्श प्रदान किया जाएगा।
  2. पोषण समर्थन: – बच्चों को अगले सात महीनों तक सप्ताह में दो बार ज्वार, बाजरा और देसी घी से बने लड्डू दिए जाएंगे। यह कदम बच्चों में पोषण सुधारने और कुपोषण को कम करने की दिशा में उठाया गया है।
  3. हाइजीन और योग शिक्षण: – प्रत्येक स्कूल में एक हाइजीन एजुकेटर और योग प्रशिक्षक नियुक्त किए गए हैं। ये प्रशिक्षक बच्चों को नियमित रूप से स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करेंगे और योग के माध्यम से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य सुधारने पर ध्यान देंगे।
  4. नुक्कड़ नाटक और प्रतियोगिताएं: – बच्चों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक और विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

टाइम्स एम्प्लॉय इंडिया फाउंडेशन ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य और स्वच्छता से संबंधित समस्याओं का पता लगाना और उनके समाधान के लिए रणनीति तैयार करना है। इन प्रयासों से बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिलेगा और उनकी शिक्षा में भी सुधार होगा।

जुड़ें रहिए Jhabua Post के साथ और जानिए अपने अंचल की हर बड़ी खबर । वीडियो खबर देखने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करें । और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए WWW.jhabuapost.com । लोकल भी ग्लोबल भी, आपके पास भी हो कोई खबर ,सूचना या वीडियो तो हमें वाट्सएप करें – 7000146297, 9826223454 ।

लेखक के बारे में

Rathore Virendra singh अवतार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports