झाबुआ में 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया, प्रभारी मंत्री विजय शाह ने किया ध्वजारोहण

झाबुआ। जिले में 76वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह पीजी कॉलेज मैदान पर आयोजित हुआ, जहां प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और झाबुआ जिले के प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। 76वां गणतंत्र दिवस । परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम बने आकर्षण का…

76 वां गणतंत्र दिवस, झाबुआ

झाबुआ। जिले में 76वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह पीजी कॉलेज मैदान पर आयोजित हुआ, जहां प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और झाबुआ जिले के प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली।

76वां गणतंत्र दिवस । परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम बने आकर्षण का केंद्र

झाबुआ में 76वां गणतंत्र दिवस

ध्वजारोहण के बाद प्रभारी मंत्री विजय शाह ने परेड का निरीक्षण किया और मुख्यमंत्री काे संदेश का वाचन किया । समारोह में सुरक्षा बलों और छात्रों ने अनुशासित और आकर्षक परेड का प्रदर्शन किया। परेड के बाद स्कूली बच्चों द्वारा पीटी प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शिवाजी और लोकमाता देवी अहिल्याबाई के जीवन पर आधारित नृत्य-नाटिका ने दर्शकों का मन मोह लिया। मां त्रिपुरा नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने लाठी प्रदर्शन किया, जबकि अंकुरम स्कूल के छोटे बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीता। इसके अलावा, आदिवासी नृत्य ने झाबुआ की लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत की।

झाबुआ में 76वां गणतंत्र दिवस

विकास कार्यों की झांकियां और विजन 2047 की प्रस्तुति

समारोह में विभिन्न विभागों की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनीं। इन झांकियों में वेस्ट से बेस्ट और स्वच्छता का संदेश देती नगरपालिका परिषद की झांकी को विशेष रूप से सराहा गया। विभागीय झांकियों ने राज्य सरकार के विकास कार्यों और विजन 2047 की झलक प्रस्तुत की।

झाबुआ में 76वां गणतंत्र दिवस
झाबुआ में 76वां गणतंत्र दिवस

उत्कृष्ट कार्यों के लिए किया सम्मानित

समारोह के अंत में प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

झाबुआ में 76वां गणतंत्र दिवस

बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

गणतंत्र दिवस समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में बीजेपी जिलाध्यक्ष भानू भूरिया, नगरपालिका अध्यक्ष, पूर्व सांसद जीएस डामोर, खेल प्रकोष्ठ के बिट्टू सिंगार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, लोकतंत्र सेनानी, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक और स्कूली बच्चे मौजूद रहे। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम को देखने पहुंचे।

झाबुआ में 76वां गणतंत्र दिवस

झाबुआ में मनाए गए इस गणतंत्र दिवस समारोह ने देशभक्ति, संस्कृति और विकास का संदेश देते हुए हर किसी को गर्व और प्रेरणा से भर दिया।

जुड़ें रहिए Jhabua Post के साथ और जानिए अपने अंचल की हर बड़ी खबर । वीडियो खबर देखने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करें । और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए WWW.jhabuapost.com । लोकल भी ग्लोबल भी, आपके पास भी हो कोई खबर ,सूचना या वीडियो तो हमें वाट्सएप करें – 7000146297, 9826223454 ।

लेखक के बारे में

Rathore Virendra singh अवतार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports