झाबुआ में कांग्रेस ने मनाई अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 119वीं जयंती

आजाद के विचार और बलिदान को याद कर कांग्रेसजनों ने लिया संकल्प झाबुआ। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 119वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस मौके पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने आजाद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन से प्रेरणा…

img 20250724 wa00655681577174466344144


आजाद के विचार और बलिदान को याद कर कांग्रेसजनों ने लिया संकल्प

झाबुआ। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 119वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस मौके पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने आजाद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।

img 20250724 wa00655681577174466344144

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका ने चंद्रशेखर आजाद के जीवन संघर्ष, उनके बलिदान और देश के प्रति उनकी निष्ठा को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि आजाद का जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके जैसे वीर क्रांतिकारियों के कारण ही आज हम आजादी की सांस ले पा रहे हैं।

इस अवसर पर कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और सेवा दल के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें विजय शाह, जितेंद्र शाह, वसीम सैयद, बबलू कटारा, लौकेन्द्र बिलवाल, राजा कुरैशी, पुनीत भानपुरिया, गुफरान कुरैशी, पप्पू हटीला, किलु भूरिया सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

img 20250724 wa00648108010500991724147

कार्यक्रम के दौरान सभी कांग्रेसजनों ने एक स्वर में कहा कि चंद्रशेखर आजाद जैसे बलिदानियों का कर्ज देश कभी नहीं चुका सकता। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही सच्चे लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की स्थापना की जा सकती है।

इस आयोजन की जानकारी युवा कांग्रेस जिला प्रवक्ता लौकेन्द्र बिलवाल ने दी।

📢 जुड़ें रहिए Jhabua Post के साथ और जानिए अपने अंचल की हर बड़ी खबर। 🎥 वीडियो खबरें देखने के लिए हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें। 📰 और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए 👉 www.JhabuaPost.com 🌐 लोकल भी, ग्लोबल भी — आपके पास कोई खबर, सूचना या वीडियो है? 📲 तो हमें WhatsApp करें: 👉 7000146297 | 👉 9826223454 📍 ये भी पढ़े ।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports