थांदला में चंद्रशेखर आजाद की 119वीं जयंती मनाई गई, गोै-रक्षा और सामाजिक संगठनों ने किया नमन

थांदला।“मैं आज़ाद हूं, आज़ाद रहूंगा” – इसी संकल्प के साथ महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद की 119वीं जयंती पर थांदला एमजी रोड स्थित पत्रकार परिसर में..

img 20250724 wa00793504967992006531685

थांदला।
“मैं आज़ाद हूं, आज़ाद रहूंगा” – इसी संकल्प के साथ महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद की 119वीं जयंती पर थांदला एमजी रोड स्थित पत्रकार परिसर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम का आयोजन कंचन सामाजिक सेवा संस्थान, संपूर्ण भारत भारतीय गौरक्षा वाहिनी और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मध्यप्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि के रूप में संस्था की राष्ट्रीय संचालक व एडवोकेट कुमारी मयूरी धानक, गोरक्षा प्रदेश महामंत्री अशोक सोलंकी, अजा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पार्षद राजू धानक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के वरिष्ठ व पेंशनर मुरलीधर वर्मा ने की।

img 20250724 wa00793504967992006531685

प्रतिमा स्थल पर पुष्पमाला अर्पित कर व केंडल जलाकर चंद्रशेखर आज़ाद को नमन किया गया। साथ ही लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर भी उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी गई।

कुमारी मयूरी धानक और राजू धानक ने दोनों महापुरुषों के जीवन व आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सनातन धर्म के पहले त्योहार दीवासा (हरियाली अमावस्या) और मां दशामा स्थापना दिवस की भी बधाई देते हुए विश्व शांति, जनकल्याण और सबके स्वास्थ्य की कामना की।

इस अवसर पर गोपाल पंचाल, शैलेश चरपोटा, राजेश बैरागी, अमर सिंह परमार, रमेश अग्रवाल, नानूराम डामोर, शिवराज मेड़ा, मनोज कटारा, रवि वसुनिया, भारत डामोर, मनीष राजपूत सहित कई कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

📢 जुड़ें रहिए Jhabua Post के साथ और जानिए अपने अंचल की हर बड़ी खबर। 🎥 वीडियो खबरें देखने के लिए हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें। 📰 और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए 👉 www.JhabuaPost.com 🌐 लोकल भी, ग्लोबल भी — आपके पास कोई खबर, सूचना या वीडियो है? 📲 तो हमें WhatsApp करें: 👉 7000146297 | 👉 9826223454 📍 ये भी पढ़े ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed