एक दीप शहीदों के नाम — झाबुआ में 500 से अधिक दीपों से रोशन हुआ शहीद स्मारक

झाबुआ, रविवार।पूजे न गए शहीद तो फिर यह पंथ कौन अपनाएगा, माटी को चंदन कहकर माथे से कौन लगाएगाऐसे भावनात्मक माहौल में रविवार शाम झाबुआ..

img 20251019 wa00452865470963605856090

झाबुआ, रविवार।
पूजे न गए शहीद तो फिर यह पंथ कौन अपनाएगा, माटी को चंदन कहकर माथे से कौन लगाएगा
ऐसे भावनात्मक माहौल में रविवार शाम झाबुआ के विजय स्तंभ शहीद स्मारक पर “एक दीप शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर 500 से अधिक दीप प्रज्वलित कर शहीदों को नमन किया गया।

img 20251019 wa00452865470963605856090

यह कार्यक्रम झाबुआ प्रेस क्लब, लोकरंग संस्था संयुक्त तत्वावधान में हुआ, जिसमें शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवाओं और जागरूक नागरिकों ने भाग लिया।

img 20251019 wa00449102012952536766383
img 20251019 wa0035779524403663478975
img 20251019 wa00326994651704911947159
img 20251019 wa00393391859257915628165
img 20251019 wa00385900521584182159213

वीरों के सम्मान में जली 500 दीयों की लौ

कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक गणेश उपाध्याय ने कहा कि विजय स्तंभ शहीद स्मारक 1857 की क्रांति के उन अज्ञात वीरों की स्मृति में बनाया गया है जिन्होंने स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्योछावर किए।
उन्होंने कहा, “जब हम दीपावली जैसे पर्व पर दीप जलाते हैं, तो हमें उन अमर बलिदानियों को भी याद रखना चाहिए, जिनकी वजह से आज हम उत्सव मना पा रहे हैं।”
उन्होंने झाबुआ प्रेस क्लब और लोकरंग संस्था को इस पहल के लिए धन्यवाद दिया और युवाओं से ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

“खुशियों के दीप, वीरों को नमन”

लोकरंग संस्था के दीपक दोहरे और कृष्णा कोलानी ने कहा कि यह आयोजन युवाओं को देशभक्ति की भावना से जोड़ने का प्रयास है।
उन्होंने कहा, “जब हम अपने घरों में दीप जलाते हैं, तो हमें उन शहीदों के नाम भी एक दीप जलाना चाहिए जिनकी कुर्बानियों से हमारी आज़ादी सुरक्षित है।”

20251019 1936463876707896230051029

प्रशासन और संस्थाओं की भागीदारी

कार्यक्रम में झाबुआ तहसीलदार सुनील डावर ने भी पहुंचकर शहीदों को नमन किया और दीप प्रज्वलित किया।
इस दौरान ग्राहक पंचायत के नाथूलाल पाटीदार, प्रोग्रेसिव पेंशनर्स संघ के शशिकांत शर्मा, लोकरंग आशीष पांडे, प्रवेश उपाध्याय सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे। लोकरंग संस्था के आशीष पांडे ने फुलों से आकर्षक रंगोली बनाई!

अमर शहीदों को नमन

संध्या समय जब 500 से अधिक दीपों की लौ एक साथ जली, तो पूरा विजय स्तंभ दीपों की रोशनी से जगमगाा उठा!
देश के लिए बलिदान देने वाले वीर कभी भुलाए नहीं जा सकते। ये कार्यक्रम उसी की बानगी है!
झाबुआ प्रेस क्लब की ओर वीरेन्द्र सिंह राठौर और लोकरंग संस्था के आशीष पांडे ने कार्यक्रम में शामिल लोगों का आभार व्यक्त किया!

img 20251019 wa00212355012565029776092

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed