,

Jhabua Balram Krishi Mahotsav: झाबुआ महोत्सव में वर्चुअली जुड़े सीएम मोहन यादव,बामनिया अस्पताल का उन्नयन होगा ।

Jhabua Balram Krishi Mahotsav: झाबुआ जिले के अन्नदाताओं को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ने और सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने के लिए रविवार को एक निजी गार्डन में ‘बलराम कृषि महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। इस महोत्सव में जिले भर से बड़ी संख्या में माटीपुत्र और प्रगतिशील किसान शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य…

jhabua balram kisan mela

Jhabua Balram Krishi Mahotsav: झाबुआ जिले के अन्नदाताओं को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ने और सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने के लिए रविवार को एक निजी गार्डन में ‘बलराम कृषि महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। इस महोत्सव में जिले भर से बड़ी संख्या में माटीपुत्र और प्रगतिशील किसान शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया, वरिष्ठ नेता कल सिंह भाबर, बीजेपी नेता सोम सिंह सोलंकी, नगरपालिका अध्यक्ष कविता सिंगार, जनपद अध्यक्ष सहित झाबुआ कलेक्टर योगेश भरसट और एसपी समेत कई आला अधिकारी मौजूद रहे।

Jhabua Balram Krishi Mahotsav सीएम डॉ. मोहन यादव का वर्चुअल जुड़े

महोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुआ वर्चुअल संबोधन रहा। सीएम ने झाबुआ के किसानों के लिए घोषणा करते हुए झाबुआ के लिए विशेष बात कही ।

  • फसल बीमा और कृषि कल्याण: मुख्यमंत्री ने साफ किया कि सरकार इस वर्ष को कृषि कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है और इसी के तहत पिछले साल की फसल बीमा राशि का सीधा अंतरण किसानों के खातों में कर दिया गया है।
  • साल में सिर्फ एक बार किस्त: किसानों को कर्ज के दलदल से राहत देते हुए सीएम ने बड़ा ऐलान किया कि अब सहकारी बैंक से मिलने वाले लोन की किस्त किसानों को साल में केवल एक बार ही भरनी होगी।
  • डेयरी उद्योग और कामधेनु योजना: पशुपालन और डेयरी से जुड़ने वाले युवाओं के लिए मुख्यमंत्री ने ‘कामधेनु योजना’ का जिक्र किया, जिसके तहत 25 दुधारू पशु उपलब्ध कराए जाएंगे और युवाओं को 33 प्रतिशत तक का भारी अनुदान (सब्सिडी) भी दिया जाएगा।
jhabua balram kisan mela
  • बामनिया अस्पताल का तोहफा और अल-नीनो अलर्ट: सीएम ने क्षेत्र के बामनिया अस्पताल का ऑनलाइन लोकार्पण करते हुए इसे 30 बिस्तरों वाला सर्वसुविधायुक्त अस्पताल बनाने की घोषणा की। साथ ही, अल-नीनो के संभावित सूखे और मौसमी प्रभाव को देखते हुए अफसरों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।

प्राकृतिक खेती का ‘जीवामृत’ और कपास का HDPS मॉडल कार्यक्रम के दौरान मंच से किसानों को पारंपरिक खेती छोड़कर स्मार्ट और जैविक खेती अपनाने का कड़ा पाठ पढ़ाया गया। कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) के वैज्ञानिक डॉ. वी.एस. तोमर ने झाबुआ जिले के लिए चुनी गई नकदी फसल ‘कपास’ पर विशेष मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि अगर किसान कपास की खेती HDPS (हाई डेंसिटी प्लांटिंग सिस्टम) मॉडल के तहत करें और सही पोषक तत्व दें, तो बंपर उत्पादन तय है।

कार्यक्रम को बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता कल सिंह भाबर, बीजेपी जिलाध्यक्ष भानु भूरिया और अजजा मोर्चे के सोम सिंह सोलंकी ने भी संबोधित किया।

विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी महोत्वस में लगाई गई । विभागों और उनसे जुड़े किसान और समूहों ने अपने कामों को लोगों के सामने रखा । स्व-सहायता समूहों महोत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियां किसानों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं।

कृषि विज्ञान केंद्र ने उन्नत बीजों और नर्सरी का प्रदर्शन किया, तो कृषि विभाग ने झाबुआ के किसानों द्वारा उगाई गई उन्नत बागवानी फसलों की नुमाइश लगाई। कृषि अभियांत्रिकी विभाग ने खेतों को स्मार्ट बनाने वाले पावर वीडर और कस्टम हायरिंग सेंटर की मशीनरी प्रदर्शित की। पशुपालन विभाग के स्टॉल पर कड़कनाथ मुर्गी पालन और डेयरी की बारीकियां समझाई गईं।

इस पूरी प्रदर्शनी में सबसे ज्यादा ध्यान आजीविका मिशन (NRLM) के तहत लगी स्व-सहायता समूहों की ग्रामीण महिलाओं ने खींचा। विशेष रूप से करवड़ के ‘श्री कृष्णा स्व-सहायता समूह’ की दीदियों द्वारा तैयार किया गया मिर्ची पाउडर और सोलर ड्रायर से बने टमाटर के उत्पाद आकर्षण का केंद्र रहे, जिसने साबित किया कि झाबुआ की महिलाएं अब आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रही हैं। कार्यक्रम के समापन पर जिले के उन उत्कृष्ट किसानों को मंच से सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी मेहनत और आधुनिक सोच से खेती को मुनाफे का सौदा बनाया है।

ताजा और विस्तृत खबरों के लिए हमारी वेबसाइट पर जाएं: www.jhabuapost.com

‘झाबुआ पोस्ट’ (Jhabua Post) के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें:

📲 WhatsApp चैनल: यहाँ क्लिक कर फॉलो करें

📘 Facebook पेज: यहाँ क्लिक कर लाइक करें

▶️ YouTube चैनल: यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

🚨 आपके आस-पास भी है खेती-किसानी से जुड़ी कोई सफलता की कहानी, समस्या या खबर?

हमें सीधे WhatsApp पर भेजें: 👉 9407154083 पर मैसेज करने के लिए यहाँ क्लिक करें

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

आप चूक गए होंगे