Jhabua News: एसबीआई फील्ड ऑफिसर और हाउस कीपर रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए

Jhabua News Post : लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने गुरुवार को झाबुआ जिले के थांदला तहसील में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय स्टेट बैंक, खवासा शाखा के असिस्टेंट मैनेजर/फील्ड ऑफिसर और हाउस कीपर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ग्राम नरसिंगपाड़ा निवासी पंकेश सिंगाड ने 4 लाख रुपये के लोन के लिए आवेदन किया था।…

img 20250904 wa00323102059226501929248

Jhabua News Post : लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने गुरुवार को झाबुआ जिले के थांदला तहसील में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय स्टेट बैंक, खवासा शाखा के असिस्टेंट मैनेजर/फील्ड ऑफिसर और हाउस कीपर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

Jhabua News: एसबीआई फील्ड ऑफिसर और हाउस कीपर रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए

ग्राम नरसिंगपाड़ा निवासी पंकेश सिंगाड ने 4 लाख रुपये के लोन के लिए आवेदन किया था। आवेदन के बाद जब वह बैंक पहुंचा तो हाउस कीपर हीरालाल लोहार ने लोन स्वीकृति में मदद करने की बात कही और फील्ड ऑफिसर ऋषभ शुक्ला से मिलवाया। आरोप है कि दोनों ने लोन मंजूरी के बदले 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।

Jhabua News: एसबीआई फील्ड ऑफिसर और हाउस कीपर रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए

शिकायत के बाद लोकायुक्त टीम ने जांच की और योजना बनाकर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते समय हाउस कीपर को रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान पूरी रकम जब्त की गई और दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।


दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7 और बीएनएस 61(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


इस कार्रवाई में कार्यवाहक निरीक्षक आशुतोष मिठास, प्रआर विवेक मिश्रा, प्रआर आशीष शुक्ला, आरक्षक विजय कुमार, आरक्षक अनिल परमार और आरक्षक शैलेन्द्र सिंह बघेल शामिल रहे।

लोकायुक्त की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports