Jhabua: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, 28 वर्षीय युवक  डूबा, शव बरामद

Jhabua :अरूण पाटीदार, करवड़! जिले के करवड़ में शनिवार, 6 सितम्बर 2025 को गणेश विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। गणेश प्रतिमा विसर्जन करने पहुंचे एक युवक की  डूबने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, विशाल (संदीप) पिता अशोक शर्मा, उम्र 28 वर्ष, प्रतिमा विसर्जन के लिए नाले पर धोबी घाट गया…

img 20250906 wa00231135003420211388788

Jhabua :अरूण पाटीदार, करवड़! जिले के करवड़ में शनिवार, 6 सितम्बर 2025 को गणेश विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। गणेश प्रतिमा विसर्जन करने पहुंचे एक युवक की  डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, विशाल (संदीप) पिता अशोक शर्मा, उम्र 28 वर्ष, प्रतिमा विसर्जन के लिए नाले पर धोबी घाट गया था। इस दौरान प्रतिमा विसर्जन करते समय वह अचानक फिसल गया और गहरे पानी में समा गया।

img 20250906 wa00231135003420211388788

स्थानीय गोताखोरों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सर्चिंग अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया। हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।

img 20250906 wa00219096717076259998321

घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम तनुश्री मीणा और एसडीओपी अनुरक्ति साबनानी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पेटलावद चिकित्सालय भिजवाया।

इस हादसे से गणेश विसर्जन का उत्सव मातम में बदल गया और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports