Jhabua News: वन मंडल कार्यालय में कर्मचारी संघ ने की नवागत DFO से सौजन्य भेंट, कर्मचारी हितों पर हुई चर्चा

झाबुआ @Newsveer वन मंडल कार्यालय झाबुआ में गुरुवार (15 जनवरी) को एक गरिमामय वातावरण में नवागत वन मंडलाधिकारी (DFO) श्री भारत सोलंकी का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। ‘वन एवं वन्य प्राणी संरक्षण कर्मचारी संघ’ की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों ने न केवल नए अधिकारी का आत्मीय स्वागत किया, बल्कि…

img 20260115 wa00325626145219219725845

झाबुआ @Newsveer वन मंडल कार्यालय झाबुआ में गुरुवार (15 जनवरी) को एक गरिमामय वातावरण में नवागत वन मंडलाधिकारी (DFO) श्री भारत सोलंकी का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। ‘वन एवं वन्य प्राणी संरक्षण कर्मचारी संघ’ की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों ने न केवल नए अधिकारी का आत्मीय स्वागत किया, बल्कि विभागीय गतिविधियों और कर्मचारी हितों पर सकारात्मक चर्चा भी की।

img 20260115 wa00325626145219219725845

अनुशासन देख DFO हुए खुश

इस स्वागत कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि संगठन का पूरा फील्ड स्टाफ और पदाधिकारी पूरी तरह अनुशासित नजर आए। सभी कर्मचारी अपनी निर्धारित विभागीय वर्दी (गणवेश) में DFO के समक्ष उपस्थित हुए। वन रक्षकों और वनपालों को प्रॉपर यूनिफॉर्म में देखकर नवागत DFO श्री सोलंकी ने विशेष रूप से खुशी व्यक्त की और स्टाफ के अनुशासन की सराहना की।

img 20260115 wa00291846207566846680331

कर्मचारी हितों पर हुई चर्चा

संगठन के जिला अध्यक्ष राकेश परमार और प्रमुख कार्यकारिणी सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर श्री सोलंकी का स्वागत किया। इस दौरान संगठन की ओर से पदाधिकारियों का परिचय दिया गया और कर्मचारी हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। DFO ने भी कर्मचारियों की बातों को गंभीरता से सुना और टीम भावना के साथ काम करने का संदेश दिया।

img 20260115 wa00284916796368844568010

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संगठन के अध्यक्ष राकेश परमार (वनपाल थांदला), उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राठौर (पेटलावद), संभागीय सदस्य इरफान खान, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष दीपिका सिंगाड़ियां, महिला मोर्चा अध्यक्ष सपना चौहान उपस्थित रहीं।

​इसके अलावा तहसील अध्यक्षों में मानसिंह भूरिया (झाबुआ), राकेश रावत (थांदला), प्रेम सिंह चारेल (पेटलावद) शामिल हुए। कार्यकारिणी से कोषाध्यक्ष जय सिंह, छगन कटरा, गोपाल सिसोदिया, प्रेम सिंह भाबर, संरक्षक रशीद खान, बापू सिंह बिलवाल, और नवल सिंह तंवर सहित बड़ी संख्या में वन विभाग का स्टाफ मौजूद रहा।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports