झाबुआ (Jhabua Post): झाबुआ शहर के वार्ड क्रमांक 1 स्थित आजाद वाटिका (मोगली गार्डन) में आयोजित दो दिवसीय (6 और 7 जून 2026) “पार्षद वॉलीबॉल टूर्नामेंट” का रविवार को खेलप्रेमियों खासी मौजूदगी के बीच शानदार समापन हुआ। इस खेल आयोजन ने लगातार दो दिनों तक खेलप्रेमियों को रोमांचक मुकाबलों का गवाह बनाया।
टूर्नामेंट का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला ‘त्रिवेणी रॉयल्स’ और ‘त्रिवेणी चैलेंजर्स’ के बीच खेला गया, जिसमें अपने शानदार खेल की बदौलत ‘त्रिवेणी रॉयल्स’ ने जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा जमा लिया।
कप्तानों ने खिलाड़ियों की मेहनत को दिया श्रेय
खिताबी जीत के बाद विजेता टीम त्रिवेणी रॉयल्स के कप्तान श्री भरत सांवरिया ने इस शानदार जीत का पूरा श्रेय अपने साथी खिलाड़ियों के सहयोग और उनकी कड़ी मेहनत को दिया। वहीं, शानदार खेल दिखाने के बावजूद उपविजेता रही त्रिवेणी चैलेंजर्स टीम के कप्तान श्री रामेश्वर सोनी ने भी खेल भावना का परिचय दिया। उन्होंने अपनी टीम के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए साथी खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की और भविष्य के टूर्नामेंट्स में और भी श्रेष्ठ प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।
अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
टूर्नामेंट के दोनों दिन बड़ी संख्या में खेलप्रेमी दर्शक मोगली गार्डन पहुंचे। प्रतिदिन मैच शुरू होने से पहले आमंत्रित अतिथियों से खिलाड़ियों का परिचय करवाया गया । इस प्रतियोगिता की शुरूआत 6 जून को हुई । पहले दिन भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक , युवा खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शैलेष बिट्टू सिंगार, नगर मंडल के अन्य पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
7 जून को प्रतियोगिता का दूसरा और अंतिम दिन था । जिला खेल अधिकारी विजय सलाम, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिलाध्यक्ष अखिल त्रिवेदी और परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष आशीष चतुर्वेदी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

नकद इनाम और शील्ड से हुआ सम्मान
फाइनल मुकाबले के बाद एक भव्य पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। वार्ड क्रमांक 1 की पार्षद श्रीमती रेखा अश्विन शर्मा और पूर्व पार्षद श्री पपीष पानेरी द्वारा विजेता और उपविजेता दोनों टीमों को नकद इनाम राशि और चमचमाती शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा, पूरे टूर्नामेंट में व्यक्तिगत रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी विशेष इनाम दिए गए:
- बेस्ट सर्विस
- बेस्ट डिफेंडर
- बेस्ट नेटर
- बेस्ट वॉली
इनका रहा विशेष योगदान
आयोजन के अंत में, टूर्नामेंट में बेहतरीन और निष्पक्ष अंपायरिंग करने के लिए लाखन सिंह नामदेव,अर्जुन और हेमू भाई का सम्मान किया गया। वार्ड पार्षद श्रीमती रेखा अश्विन शर्मा ने सभी अतिथियों, अंपायर्स, वार्ड के सम्माननीय सदस्यों और भारी संख्या में पधारे खेलप्रेमियों का इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आत्मीय आभार व्यक्त किया।
ताजा और त्वरित अपडेट्स के लिए ‘झाबुआ पोस्ट’ (Jhabua Post) से जुड़ें:
📲 WhatsApp चैनल: यहाँ क्लिक कर फॉलो करें
📘 Facebook पेज: यहाँ क्लिक कर लाइक करें
▶️ YouTube चैनल: यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें
🚨 आपके आस-पास भी है कोई खेल आयोजन, खबर या सूचना?
हमें सीधे WhatsApp पर भेजें: 👉 9407154083 पर मैसेज करने के लिए यहाँ क्लिक करें













