Jhabua Post - हेडर

ग्रामोदय से अभ्युदय’ अभियान का आयोजन, ग्रामीणों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ

करवड़ (झाबुआ) मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चलाए जा रहे ‘ग्रामोदय से अभ्युदय’ कार्यक्रम के तहत आज ग्राम पंचायत करवड़ में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना और ग्राम विकास में जनभागीदारी सुनिश्चित करना था।

कार्यक्रम का आयोजन नवांकुर संस्था ‘प्रगति सामाजिक सेवा समिति’ के प्रभारी वकील वसुनिया, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौर और सचिव कन्हैयालाल कटारा के नेतृत्व में किया गया।

img 20260123 wa00167885325709034272848

मुख्य अतिथि और वक्ता

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में करवड़ सरपंच विकास गामड़, पंच सूरज गामड़ और रतलाम ग्रामीण के जिला पंचायत सदस्य नाथूलालजी गामड़ उपस्थित रहे। अतिथियों ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि इस अभियान का मुख्य लक्ष्य स्वदेशी अपनाना, पर्यावरण संरक्षण, और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचना आवश्यक है।

नशा मुक्ति का संकल्प

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी ग्रामवासियों, प्रस्फुटन समिति के सदस्यों और छात्रों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। सभी ने एक स्वस्थ और नशा मुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।