, ,

Rajat Patidar: RCB कप्तान ने ससुराल में मनाई उज्जैनी; चखा दाल-पानिये स्वाद

Rajat Patidar RCB: झाबुआ जिले में रूठे हुए मानसून और बारिश की लंबी ‘खींच’ के बीच जब ग्रामीण अपनी सदियों पुरानी लोक परंपरा ‘उज्जैनी’ मनाने खेतों में उतरे, तो उनके बीच एक बेहद खास मेहमान भी मौजूद था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के स्टार बल्लेबाज और कप्तान रजत पाटीदार अच्छी बारिश की मन्नत मांगने के…

rajat patidar RCB

Rajat Patidar RCB: झाबुआ जिले में रूठे हुए मानसून और बारिश की लंबी ‘खींच’ के बीच जब ग्रामीण अपनी सदियों पुरानी लोक परंपरा ‘उज्जैनी’ मनाने खेतों में उतरे, तो उनके बीच एक बेहद खास मेहमान भी मौजूद था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के स्टार बल्लेबाज और कप्तान रजत पाटीदार अच्छी बारिश की मन्नत मांगने के लिए विशेष रूप से अपनी ससुराल करवड़ पहुंचे।

लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ उनकी मौजूदगी की नहीं, बल्कि उस शानदार देसी दावत की हो रही है जिसका लुत्फ उन्होंने फाइव स्टार होटलों की चकाचौंध से दूर, करवड़ के खेतों की मिट्टी पर बैठकर उठाया। जी हां, इस उज्जैनी में भगवान को भोग लगाने और प्रसादी के रूप में मालवा-झाबुआ का सबसे प्रसिद्ध और देसी पकवान ‘दाल-पानिया’ बनाया गया था।

Rajat Patidar ने चखा दाल-पानिये का स्वाद ।

करवड़ गांव में मंगलवार को उज्जैनी के दौरान जब सारे बाजार और कामकाज बंद करके उज्जैनी मनाई गई । इसी दौरान खेत पर परिवार जन जमा हुआ और वहीं पर खाना पकाया गया । अपने ससुराल पहुंचे रजत पाटीदार भी करवड़ की इस उज्जैनी मनाने पहुंचे थे । इस दौरान झाबुआ का देसी पकवान दाल पानिया चखा ।

rajat patidar RCB

Jhabua Ujjaini इंद्रदेव और कुलदेवता से मांगी झमाझम बारिश की मन्नत

उज्जैनी सिर्फ एक दावत नहीं, बल्कि प्रकृति और ईश्वर के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक है। दाल-पानिया तैयार होने के बाद सबसे पहले कुलदेवता और इंद्रदेव को इसका नैवेद्य अर्पित किया गया। रजत पाटीदार और ग्रामीणों ने खेड़ापति हनुमान मंदिर सहित अन्य देव स्थानों पर विशेष पूजा-अर्चना की और हवन कर यह मन्नत मांगी कि जल्द से जल्द झाबुआ की धरती पर झमाझम बारिश हो। कम बारिश के चलते जिले वासी परेशान है ।

एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेटर का अपनी जड़ों से इस कदर जुड़े रहना और खेतों में बैठकर ग्रामीणों के साथ दाल-पानिए का स्वाद लेना, पूरे अंचल में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब बस पूरे गांव को और किसानों को इसी बात का इंतजार है कि इंद्रदेव इस ‘दाल-पानिए’ के भोग और सच्ची श्रद्धा को स्वीकार कर जल्द ही बादलों को बरसने का आदेश दें।

Rajat padidar झाबुआ पहुंचे उज्जैन मनाने, बने दाल पानिये ।

झाबुआ में मौसम की बात करें तो अब जिले में बहुत कम बारिश हुई है । कृषि विज्ञान केन्द्र प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक जिले अब तक केवल 184 मिमी. बारिश हुई है , जबकि जिले में औसत बारिश 900 मि.मी. के आसपास है ।

ताजा और विस्तृत खबरों के लिए हमारी वेबसाइट पर जाएं: www.jhabuapost.com

‘झाबुआ पोस्ट’ (Jhabua Post) के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें:

📲 WhatsApp चैनल: यहाँ क्लिक कर फॉलो करें

📘 Facebook पेज: यहाँ क्लिक कर लाइक करें

▶️ YouTube चैनल: यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports