युवक लापता, परिजन परेशान, पुलिस तलाश में जुटी

झाबुआ।कंजावानी खास गांव का युवक रमसू सिंगार लापता है। परिजन उसकी तलाश में लगातार झाबुआ कोतवाली थाने के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन अब तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। जानकारी के मुताबिक रमसू सिंगार 10 जून को अपनी पत्नी के साथ अपने ससुराल नल्दी आया था। 11 जून को वह वापस…

युवक लापता

झाबुआ।
कंजावानी खास गांव का युवक रमसू सिंगार लापता है। परिजन उसकी तलाश में लगातार झाबुआ कोतवाली थाने के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन अब तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

जानकारी के मुताबिक रमसू सिंगार 10 जून को अपनी पत्नी के साथ अपने ससुराल नल्दी आया था। 11 जून को वह वापस कंजावानी खास के लिए निकला। रास्ते में कालापान में अपने किसी रिश्तेदार के यहां रुका और फिर वहां से घर के लिए रवाना हुआ, लेकिन वह अपने घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने पहले खुद काफी तलाश की, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली तो गुमशुदगी की रिपोर्ट झाबुआ कोतवाली में दर्ज कराई गई।

रमसू गुजरात में मजदूरी करता है। घर आने के अगले दिन ही उसे फिर गुजरात के लिए रवाना होना था। परिजन का कहना है कि उन्होंने सभी संभावित जगहों पर उसे ढूंढ लिया लेकिन उसका अब तक कोई पता नहीं चल सका है।

लापता रसूल

इस संबंध में झाबुआ कोतवाली थाना प्रभारी आरसी भास्कर ने बताया कि युवक का मोबाइल बंद आ रहा है। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की है और युवक की तलाश की जा रही है। पुलिस की टीम लगातार खोजबीन में जुटी हुई है।

परिजनों की बढ़ती चिंता और युवक की रहस्यमयी गुमशुदगी ने पूरे इलाके में सस्पेंस और चिंता का माहौल बना दिया है।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports