वेयर हाउस विवाद : मजदूरी व पाला को लेकर लामबंद हम्माल, खराब गेहूं भरवाया जाता है

झाबुआ। किशनपुरी स्थित झाबुआ वेयर हाउस हम्माल एवं तुलावटी संघ ने प्रबंधन व कर्मचारियों द्वारा हम्माल – मजदूरों के शोषण और धमकी देने के गंभीर आरोप सामने आए हैं।इतना ही अपनी शिकायत लेकर पहुंचे हम्माल का कहना है कि उनसे खराब गेहूं भी भरवाया जाता है, जिसमें मिट्टी, कंकड और कचरा होता है। इस संबंध…

screenshot 20250613 165224 gallery5534461906904499409

झाबुआ। किशनपुरी स्थित झाबुआ वेयर हाउस हम्माल एवं तुलावटी संघ ने प्रबंधन व कर्मचारियों द्वारा हम्माल – मजदूरों के शोषण और धमकी देने के गंभीर आरोप सामने आए हैं।
इतना ही अपनी शिकायत लेकर पहुंचे हम्माल का कहना है कि उनसे खराब गेहूं भी भरवाया जाता है, जिसमें मिट्टी, कंकड और कचरा होता है। इस संबंध में झाबुआ के जिलाधिकारी को एक लिखित शिकायत सौंपी गई है।

screenshot 20250613 165224 gallery5534461906904499409

शिकायत में बताया गया है कि किशनपुरी स्थित वेयर हाउस के शाखा प्रबंधक पवन यादव व उनके कर्मचारी हम्माल के मजदूरों से काम तो करवा रहे हैं, लेकिन उन्हें मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है। साथ ही मजदूरों को धमकाया जा रहा है, जिससे वे मजबूरी में काम करने को विवश हैं।

screenshot 20250613 165250 gallery7335036907043283918

आवेदन में आगे बताया गया है कि प्रबंधक व उनके कर्मचारी आए दिन मजदूरों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। हम्माल द्वारा किए जाने वाले कार्य जैसे मंडी में माल चढ़ाना, उतारना, साफ-सफाई आदि सब करवाया जा रहा है लेकिन इसके बदले उचित मजदूरी नहीं दी जा रही।

शिकायतकर्ताओं का यह भी आरोप है कि अनाज के कट्टों की उठाई व खाली कट्टों की सफाई का काम बिना पारिश्रमिक के कराया जा रहा है। इससे मजदूरों में भारी रोष व्याप्त है। जबकि सफाईकर्मियों को कुछ और ही काम करवाया जा रहा है!

हम्माल संघ के शैतान सिंह की मांग है कि इस मामले में शाखा प्रबंधक पवन यादव व उनके कर्मचारियों के खिलाफ वैधानिक व उचित कार्रवाई की जाए ताकि मजदूरों का शोषण रुक सके।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports