Jhabua Post

Local भी,Global भी !

अजब है गजब है: झाबुआ के गांव में हैंडपंप पर पहरा, पानी भरने पर रोक!

screenshot 20250424 155047 gallery4059105586941793879


गर्मी के साथ झाबुआ जिले में पेयजल संकट गहराने लगा है। जल जीवन मिशन के तहत गांवों में पानी की टंकी और घर-घर नल तो लगाए गए, लेकिन योजना अब लापरवाही और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती दिख रही है।

मामला है महूडी डूंगरी गांव का, जहां लोग पानी के हेडपंप के भरोसे हैं। यही हेडपंप  अब  सुर्खियों में है। ग्रामीणों के अनुसार, हेडपंप खराब हो गया था, जिसे सुधरवाने के लिए कुछ लोगों ने पैसे जुटाए। मरम्मत के बाद जिन लोगों ने पैसा दिया, उन्होंने हेडपंप पर रस्सी बांध दी और दूसरों को पानी भरने से रोक रहे हैं।

screenshot 20250424 155047 gallery4059105586941793879

ग्रामीणों का कहना है कि यह हेडपंप आमजन की सुविधा के लिए है, न कि किसी की निजी संपत्ति। कुछ लोगों ने ताला लगाने की भी शिकायत की, हालांकि मौके पर ताला नहीं बल्कि सिर्फ रस्सी बंधी हुई मिली। जब रस्सी को खोलने जाते हैं तो विवाद का अंदेशा रहता है!

यह मामला न सिर्फ जल संकट की गंभीरता को दर्शाता है, बल्कि पीएचई विभाग की असलियत को भी उजागर करता है, जो अब भी ‘हर घर जल’ के दावे कर रहा है। सवाल ये है कि आखिर किसने  हैंडपंप सुधारने के पैसे लिए, किसने रस्सी बांधी, और विभाग कब तक आंख मूंदे बैठा रहेगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *