श्रेणी: Jhabua News
Jhabua News झाबुआ जिले की बड़ी खबरें । झाबुआ जिले की ताजा खबरें । झाबुआ समाचार । विश्लेषण, राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक के समाचार । झाबुआ प्रशासन और पुलिस से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें ।

झाबुआ में आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने शिक्षक स्वाभिमान रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन
झाबुआ में शिक्षक स्वाभिमान रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन झाबुआ | आजाद अध्यापक शिक्षक संघ जिला झाबुआ के बैनर तले 13 जुलाई 2025 को आंबेडकर पार्क झाबुआ में जिले भर के शिक्षक एकत्र हुए और शिक्षक स्वाभिमान रैली का आयोजन किया गया। यह रैली संघ के प्रांतीय आह्वान पर मध्यप्रदेश के 55 जिला…

झाबुआ में युवा व्यापारी एसोसिएशन का पहला मिलन समारोह संपन्न, 300 से ज्यादा व्यापारियों ने लिया हिस्सा
झाबुआ, 12 जुलाई 2025।झाबुआ के शगुन गार्डन में शनिवार को युवा व्यापारी एसोसिएशन का पहला मिलन समारोह उत्साह और जोश के साथ आयोजित किया गया। इस मौके पर जिलेभर से आए 300 से अधिक युवा व्यापारियों ने हिस्सा लिया और संगठन के उद्देश्यों, सेवा प्रकल्पों और आपसी सहयोग पर खुलकर चर्चा की। कार्यक्रम की शुरुआत…

झाबुआ जिला पंचायत उपाध्यक्ष अकमल मालू को जिला बदर का नोटिस,
झाबुआ जिला पंचायत के उपाध्यक्ष अकमल मालू डामोर को जिला बदर (Externment) किए जाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। जिला प्रशासन ने उन्हें नोटिस जारी करते हुए 14 जुलाई को पेश होने का निर्देश दिया है। जहां उन्हें अपना पक्ष रखना होगा, जिसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। सुरक्षा और शांति व्यवस्था के मद्देनज़र…

BJP की नई जिला कार्यकारिणी इसी माह हो सकती है घोषित, युवा ,अनुभव और नए चेहरे, कैसा होगा संतुलन !
झाबुआ।भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी को लेकर बड़ा फैसला जल्द सामने आ सकता है। बताया जा रहा है कि प्रदेश संगठन की ओर से इसके लिए हरी झंडी मिल चुकी है । जल्द ही वे अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर सकते हैं । दूसरे कार्यकाल की नई कार्यकारिणी की घोषणा जुलाई महीने में…

झाबुआ: ट्रेंचिंग ग्राउंड का विरोध, पत्थर लेकर खड़ी हो गई महिलाएं!
झाबुआ, 11 जुलाई 2025: झाबुआ नगर पालिका द्वारा कुंडला गांव में प्रस्तावित ट्रेंचिंग ग्राउंड (सैनिटरी लैंडफिल) के लिए चुनी गई सरकारी भूमि पर विवाद गहराता जा रहा है। शुक्रवार को तहसीलदार सुनील डावर के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम जब भूमि सीमांकन के लिए गांव पहुंची, तो ग्रामीणों ने तीखा विरोध जताया। देखते ही देखते स्थिति…

पंचायत की रोजगार सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी
पेटलावद (झाबुआ)।करवड़ ग्राम पंचायत में पदस्थ रोजगार सहायक संगीता सिनम को शासन की योजनाओं में लापरवाही बरतने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत पेटलावद द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में उल्लेख किया गया है कि संगीता सिनम द्वारा महात्मा गांधी मनरेगा एवं अन्य योजनाओं के कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण नहीं…

Jhabua: माधौपुरा स्कूल में बच्चों से मजदूरी, वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग
झाबुआ: माधौपुरा स्कूल में बच्चों से ईंट और गोबर उठवाया, वीडियो वायरल, जिला शिक्षा अधिकारी बोले- डीपीसी करेंगे जांच झाबुआ। जिले के माधौपुरा माध्यमिक स्कूल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल के बच्चों से ईंटें उठवाई दा रही है, उनसे मजदूरी करवाई जा रही है। वीडियो में बच्चे स्कूल परिसर के बाहर…

कांग्रेस में नई जिम्मेदारी, डामोर प्रभारी!
झाबुआ। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी संगठन सर्जन अभियान के तहत थांदला ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी के रूप में चैन सिंह डामोर और सह प्रभारी के रूप में मनीष बघेल की नियुक्ति की गई है। दोनों नेताओं को पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, विधायक वीर सिंह भूरिया, आदिवासी कांग्रेस विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया,…

झाबुआ में पेट्रोल पंपों पर प्रशासन की सख्ती, डीजल टैंक में पानी मिलने पर 2 DU सील, रतलाम की घटना के बाद खाद्य मंत्री ने दिए थे जांच के आदेश
झाबुआ। प्रदेशभर में पेट्रोल पंपों की जांच का सिलसिला जारी है। मंगलवार को झाबुआ शहर में प्रशासन और खाद्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई में पेट्रोल पंपों की गहन जांच की गई। नेशनल पेट्रोलियम पर डीजल टैंक में पानी मिलने की पुष्टि के बाद प्रशासन ने दो डिलिवरी यूनिट और दो नोजल को सील कर दिया।…

तेज रफ्तार बोलेरो ने थांदला गेट पर मारी चार बाइक को टक्कर, पांच लोग घायल, भीड़ ने एक युवक की की पिटाई
झाबुआ। शहर के थांदला गेट इलाके में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार बोलेरो ने एक के बाद एक चार बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोग घायल हो गए, हालांकि समाचार लिखे जाने तक किसी की हालत गंभीर नहीं बताई गई है। चश्मदीदों के मुताबिक बोलेरो चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था और…
Latest News

Stay Connected
Categories
Alirajpur News Crime News Dhar News Farming News Jhabua News Meghnagar News Mp News NATIONAL NEWS Petlawad News rajniti Ranapur News Ratlam News Sports News Thandla News
Tags
#crime #dhar #jhabua #Mp #politics #Ratlam #sports #धर्म 2025 बाढ़ agricluture Alirajpur BIKE CBSE Crime indigo crisis Jhabua Kheti mobile National RAIL vivo इंदौर उज्जैन करवा चौथ खंडवा खेती चित्रकूट घाट चित्रकूट बाढ़ थप्पड़ कांड दीपावली देवास निर्मला भूरिया भादवा माता भिंड मंदसौर मंदाकिनी नदी मुरैना रेल सतना बारिश सीएम मोहन यादव
About the Author

virendra singh rathore
संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
आप चूक गए होंगे





















