श्रेणी: Jhabua News
Jhabua News झाबुआ जिले की बड़ी खबरें । झाबुआ जिले की ताजा खबरें । झाबुआ समाचार । विश्लेषण, राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक के समाचार । झाबुआ प्रशासन और पुलिस से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें ।

डॉ विक्रांत भूरिया ने राणापुर में वितरित किए पानी के टैंकर, ग्रामीणों को मिली गर्मी में राहत
राणापुर। झाबुआ विधायक और आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने राणापुर विकासखंड के पांच गांवों – ढोलियावड़, डिग्गी, वगई बड़ी, वागलावाट और सनोड़ – को पानी के टैंकरों की सौगात दी। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश डामोर ने विधायक डॉ भूरिया और कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रांका का स्वागत किया। कार्यक्रम…

मुर्शिदाबाद हिंसा के विरोध में सकल हिंदू समाज की रैली, राष्ट्रपति शासन और NIA जांच की मांग
झाबुआ।पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई भीषण सांप्रदायिक हिंसा के विरोध में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद और सकल हिंदू समाज के नेतृत्व में रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने और पूरे घटनाक्रम की NIA (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) से जांच कराने…

विश्व धरोहर दिवस पर झाबुआ की ऐतिहासिक तोप उपेक्षा की शिकार, प्रशासन बेपरवाह
झाबुआ।जब पूरी दुनिया आज विश्व धरोहर दिवस मना रही है, तब झाबुआ की ऐतिहासिक पहचान — तहसील कार्यालय के बाहर रखी प्राचीन तोप— उपेक्षा और अनदेखी का प्रतीक बन गई है। कभी गौरवशाली इतिहास की गवाही देने वाली यह तोप, अब आम लोगों के लिए सिर्फ बैठने की एक बेंच बनकर रह गई है। स्थानीय…

झाबुआ रेलवे आरक्षण केंद्र पर नहीं है वैकल्पिक बिजली व्यवस्था, नहीं हो सके तत्काल टिकट बुक
झाबुआ। शनिवार सुबह मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग ने झाबुआ में सुबह 7:30 बजे से बिजली सप्लाई बंद कर दी। इसकी सूचना पहले से तय थी और 11:30 बजे तक बिजली कटौती की बात कही गई थी। इसी दौरान रेलवे आरक्षण केंद्र पर तत्काल टिकट बुकिंग के लिए बड़ी संख्या में यात्री पहुंचे, लेकिन…

झाबुआ में दिव्यांगों के लिए टू-व्हीलर लाइसेंस रजिस्ट्रेशन शिविर आयोजित, बिरसा मुंडा दिव्यांग संगठन की पहल पर जिला प्रशासन ने दी सुविधा
18 अप्रैल 2025 को झाबुआ जिले में दिव्यांग व्यक्तियों के लिए टू-व्हीलर ड्राइविंग लाइसेंस रजिस्ट्रेशन हेतु विशेष शिविर आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम बिरसा मुंडा दिव्यांग संगठन की पहल पर जिला प्रशासन द्वारा जिला प्रशासन दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया। इस आयोजन में झाबुआ आरटीओ कार्यालय ने भी सहयोग करते हुए अवकाश के…

आग से मकान खाक, बुजुर्ग और बच्ची को ग्रामीणों ने बचाया, बकरी-बकरा झुलसे
रायपुरिया (झाबुआ)। रायपुरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव अमलवानी में शुक्रवार रात लगभग 10 बजे एक मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि घर में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय घर में एक बुजुर्ग और उसकी पोती सो रही थी। घर से आग की लपटें उठती…

Jhabua शहर के कई क्षेत्रों में 19 अप्रैल को सुबह 7:30 से 10:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी
Jhabua शहर के उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना है। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा राजगढ़ नाका ग्रिड पर आवश्यक कार्य किया जाना है। इस कारण आज शनिवार, दिनांक 19 अप्रैल 2025 को सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। सहायक यंत्री, झाबुआ शहर द्वारा जारी सूचना के अनुसार,…

सरकारी पट्टे की जमीन की रजिस्ट्री किसी और के नाम कैसे? – मामला पहुंचा जनसुनवाई में!
झाबुआ ज़िले के पेटलावद जनपद के ग्राम बरवेट की दो पीड़ित महिलाएं इस मंगलवार को कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंचीं और एक गंभीर मामला अधिकारियों के सामने रखा। इनका आरोप है कि जिस जमीन पर वे वर्षों से रह रही हैं और जो जमीन सरकारी पट्टे में दी गई थी, उसकी रजिस्ट्री किसी और व्यक्ति के…

कुएं में तैरता मिला SI नगीन कटारा का शव, हत्या, हादसा या आत्महत्या – जांच में उलझा मामला
झाबुआ। जिले के कटारा तोड़ी रंभापुर के रहने वाले SI नगीन कटारा का शव उनके ससुराल सजेली गांव में एक कुएं में तैरता मिला। नगीन कटारा आलीराजपुर जिले के बोरी थाने में पदस्थ थे। घटना की सूचना मिलते ही मेघनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के…

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सरकार को दी चेतावनी, 22 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल
झाबुआ। मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत कार्यरत करीब 32,000 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ बड़ा कदम उठाने की चेतावनी दी है। कर्मचारियों ने कहा है कि यदि 1 अप्रैल 2025 से लागू नई संविदा नीति में संशोधन नहीं किया गया, तो वे 22 अप्रैल से प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले…
Latest News

Stay Connected
Categories
Alirajpur News Crime News Dhar News Farming News Jhabua News Meghnagar News Mp News NATIONAL NEWS Petlawad News rajniti Ranapur News Ratlam News Sports News Thandla News
Tags
#crime #dhar #jhabua #Mp #politics #Ratlam #sports #धर्म 2025 बाढ़ agricluture Alirajpur BIKE CBSE Crime indigo crisis Jhabua Kheti mobile National RAIL vivo इंदौर उज्जैन करवा चौथ खंडवा खेती चित्रकूट घाट चित्रकूट बाढ़ थप्पड़ कांड दीपावली देवास निर्मला भूरिया भादवा माता भिंड मंदसौर मंदाकिनी नदी मुरैना रेल सतना बारिश सीएम मोहन यादव
About the Author

virendra singh rathore
संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
आप चूक गए होंगे





















