,

Jhabua Crime News: युवक की बेरहमी से हत्या, परिजनों का फूटा गुस्सा

करवड़ चौकी पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, पहले दी थी जान से मारने की धमकी की शिकायतझाबुआ जिले के करवड़ पुलिस चौकी क्षेत्र में युवक की नृशंस हत्या के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। चंवरापाड़ा निवासी शांतिलाल पारगी की हत्या ने पुलिस कार्रवाई और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए…

img 20260523 wa01531507130395301288647

करवड़ चौकी पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, पहले दी थी जान से मारने की धमकी की शिकायत
झाबुआ जिले के करवड़ पुलिस चौकी क्षेत्र में युवक की नृशंस हत्या के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। चंवरापाड़ा निवासी शांतिलाल पारगी की हत्या ने पुलिस कार्रवाई और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक के परिजनों ने हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताते हुए चार लोगों पर सीधे आरोप लगाए हैं और सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

Jhabua Crime News: युवक की बेरहमी से हत्या, परिजनों का फूटा गुस्सा


जानकारी के अनुसार 18 मई की सुबह जीवरी नाका मोर के पास पगडंडी किनारे शांतिलाल पारगी का शव मिला था। शव पर चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। प्रारंभिक स्थिति देखकर हत्या को बेहद बर्बर तरीके से अंजाम दिया जाना माना जा रहा है। घटना की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

img 20260523 wa01531507130395301288647


हत्या से पहले मिल रही थीं जान से मारने की धमकियां
मृतक की पत्नी रामुडी बाई ने पेटलावद पुलिस को दिए ज्ञापन में चंवरापाड़ा निवासी मानसिंह, दिनेश, मड़िया और सुखराम पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि आरोपी पिछले एक साल से लगातार परिवार को धमका रहे थे। आरोप है कि मुख्य आरोपी मानसिंह तलवार लेकर शांतिलाल को खुलेआम जान से मारने की धमकी देता था।


परिवार के मुताबिक 17 मई की रात शांतिलाल अचानक घर से लापता हो गए थे। अगले दिन उनका शव गांव के बाहर खेत के पास मिला। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने पहले हत्या की और फिर शव को सुनसान इलाके में फेंक दिया।


हत्या से डेढ़ महीने पहले पुलिस को दी थी शिकायत
इस हत्याकांड में सबसे बड़ा सवाल पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर उठ रहा है। जानकारी के अनुसार शांतिलाल पारगी ने 29 मार्च 2026 को करवड़ चौकी प्रभारी को लिखित आवेदन देकर अपनी जान को खतरा बताया था। आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया था कि कुछ लोग उन पर झूठा शक कर धारदार हथियारों के साथ हमला करने और रास्ते में रोककर धमकाने की कोशिश कर रहे हैं।
परिजनों का कहना है कि यदि पुलिस समय रहते शिकायत पर कार्रवाई करती, तो आज शांतिलाल जिंदा होते। इसी बात को लेकर ग्रामीणों में भी भारी नाराजगी है।


खोजी कुत्ता आरोपी के घर तक पहुंचा, फिर भी बाकी आरोपी फरार


परिवार ने पुलिस जांच पर भी सवाल उठाए हैं। उनका दावा है कि घटनास्थल पर पहुंची डॉग स्क्वॉड टीम मुख्य आरोपी मानसिंह मोरी के घर तक पहुंची थी। इसके बावजूद पुलिस ने अब तक केवल दिनेश मोरी को ही हिरासत में लिया है, जबकि बाकी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।
करवड़ चौकी पर प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की चेतावनी
हत्या के विरोध में मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने करवड़ चौकी पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।


मामले में पेटलावद टीआई निर्भयसिंह भूरिया ने बताया कि एक आरोपी को राउंडअप कर पूछताछ की जा रही है। जांच में जिन लोगों की भूमिका सामने आएगी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
परिजन गुस्से में है। परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

ताजा और त्वरित अपडेट्स के लिए ‘झाबुआ पोस्ट’ (Jhabua Post) से जुड़ें:

📲 WhatsApp चैनल: यहाँ क्लिक कर फॉलो करें

📘 Facebook पेज: यहाँ क्लिक कर लाइक करें

▶️ YouTube चैनल: यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

🚨 आपके आस-पास भी है कोई प्रेरक खबर या सूचना?

हमें सीधे WhatsApp पर भेजें: 👉 9407154083 पर मैसेज करने के लिए यहाँ क्लिक करें

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports