झाबुआ : चरित्र शंका के चलते पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

झाबुआ के पारा में हुआ सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । महिला हत्या करने वाला उसका पति ही निकला । चरित्र शंका के चलते पति ने अपनी को मौत के घाट उतार दिया । घटना 6 जून की है । झाबुआ पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही इस…

jhabua news jhabua post

झाबुआ के पारा में हुआ सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । महिला हत्या करने वाला उसका पति ही निकला । चरित्र शंका के चलते पति ने अपनी को मौत के घाट उतार दिया । घटना 6 जून की है । झाबुआ पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही इस हत्या की साजिश का पर्दाफाश कर लिया है । आरोपी पति पुलिस की गिरफ्त में है और उस पर बीएनएस की धारा की धारा 1023(1) के तहत मामला दर्ज किया है ।

6 जून को पारा के पारा चौकी के नवापाड़ा गांव में महिला की हत्या का मामला सामने आया था । मृतक महिला का अंतरबाई था । उसकी शादी 15 साल पहले राजू रावत से हुई थी । राजू अपनी पत्नी पर शंका करता था । जिसके चलते आए दिन दोनों पति-पत्नी में विवाद होते रहते थे । शनिवार को नवापाड़ा गांव में महिला के घर के आँगन उसका शव खाट पर पड़ा मिला था ।

jhabua news jhabua post

चरित्र शंका में पति ने की हत्या

मृतिका के शरीर,सिर,मुंह,पैर, और गले पर गंभीर चोट के निशान थे । और बेहरमी से महिला की हत्या की गई थी । घटना की सूचना मिलते झाबुआ एसडीओपी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की । पुलिस के मुताबिक घटना वाली रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ । और इसी विवाद में राजू ने अपनी पत्नी की हत्या करके मौके से फरार हो गया ।

पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश में लगातार अलग-अलग जगहों पर दबिश दी । जिसके चलते घेराबंदी कर आरोपी राजू रावत को पुलिस धरदबोचा । इस पूरे मामले को सुलझाने में झाबुआ कोतवाली थाना प्रभारी आरसी भास्करे,पारा चौकी प्रभारी पल्लवी भाबर,सहायक उपनिरीक्षक ओमप्रकाश जोशी, सउनि भदू सिंह,आरक्षक दे सिंह रावत,आरक्षक रवि,आरक्षक नानूराम,आरक्षक भेरू,आरक्षक रमेश का सराहनीय योगदान रहा ।

ताजा अपडेट्स के लिए जुड़ें:

📲 WhatsApp चैनल: यहाँ क्लिक कर फॉलो करें

📘 Facebook पेज: यहाँ क्लिक कर लाइक करें

▶️ YouTube चैनल: यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

🚨 आपके आस-पास भी है कोई खबर, अपराध या सूचना?

हमें सीधे WhatsApp पर भेजें: 👉 9407154083 पर मैसेज करने के लिए यहाँ क्लिक करें

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports