श्रेणी: Jhabua News
Jhabua News झाबुआ जिले की बड़ी खबरें । झाबुआ जिले की ताजा खबरें । झाबुआ समाचार । विश्लेषण, राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक के समाचार । झाबुआ प्रशासन और पुलिस से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें ।

झाबुआ: श्रीमद् भागवत कथा का भव्य समापन, अयोध्या की शीतल दीदी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
झाबुआ। जिले के ग्राम करवड़ के समीपस्थ ग्राम छायन पश्चिम में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का महाप्रसादी और भंडारे के साथ धूमधाम से समापन हुआ। 25 अप्रैल से शुरू हुई इस कथा में अयोध्या से पधारीं सुप्रसिद्ध कथा वाचक रामायणी पूज्या शीतल दीदी ने अपने मुखारविंद से भक्ति की अविरल धारा प्रवाहित…

झाबुआ में अवैध उत्खनन पर चोट, खनिज विभाग ने घेराबंदी कर जप्त किए 7 ट्रैक्टर-ट्रॉली, माफियाओं में हड़कंप
झाबुआ। जिले में अवैध उत्खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर के सख्त निर्देशों के बाद खनिज विभाग की टीम ने विशेष अभियान चलाकर रेत और गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे 07 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जप्त किया है। इस कार्रवाई से जिले के खनिज माफियाओं…

झाबुआ: कलेक्टर डॉ. योगेश भरसट का राणापुर CHC में औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
झाबुआ, 17 अप्रैल 2026: जिले में स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से झाबुआ कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (CHC) राणापुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की कार्यप्रणाली, स्वच्छता और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। कलेक्टर ने कार्यप्रणाली को…

झाबुआ: डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ, ग्राम सभा में हुए महत्वपूर्ण निर्णय
करवड़: झाबुआ जिले के पेटलावद तहसील के करवड़ में संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती 14 अप्रैल को बड़े ही हर्षोल्लास और सम्मान के साथ मनाई गई। स्थानीय पाटीदार धर्मशाला में आयोजित इस कार्यक्रम में न सिर्फ बाबा साहेब के आदर्शों को याद किया गया, बल्कि गांव के विकास और सामाजिक…

झाबुआ: बिजली विभाग की लापरवाही ने बरपाया कहर, गेहूं की खड़ी फसल जलकर खाक
मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ बिजली विभाग की अनदेखी ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। तहसील पेटलावद के ग्राम बनी में बिजली के टूटे तारों से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते 6 बीघा में लहलहाती फसल को राख के ढेर में तब्दील कर दिया।…

करवड़: मां नागणेचा काली कल्याणी धाम गंगाखेड़ी में चैत्र नवरात्रि की धूम, उमड़ रहा भक्तों का सैलाब
झाबुआ जिले के पेटलावद तहसील के करवड़ में रतलाम-झाबुआ मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां नागणेचा काली कल्याणी धाम गंगाखेड़ी में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। नौ दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान में मां नागणेचा और शेषावतार देवश्री कल्लाजी…

झाबुआ : करवड़ में शॉर्ट सर्किट से घर में भीषण आग, सामान जलकर खाक
करवड़ | अरूण पाटीदार झाबुआ जिले के ग्राम बड़ी देहंडी में सोमवार दोपहर बिजली के शॉर्ट सर्किट ने एक गरीब परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। दोपहर के वक्त जब घर के सदस्य अपने खेतों पर काम करने गए हुए थे, तभी अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण घर में भीषण आग लग गई। बंद घर से…

झाबुआ: मक्के की कड़ब में छिपाई 52 पेटी अवैध शराब जब्त, आबकारी विभाग की कार्रवाई!
झाबुआ। जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण और विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग ने शनिवार को एक और प्रभावी कार्यवाही को अंजाम दिया है। विभाग की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर ग्राम धामनी नाना में दबिश देकर करीब 1.43 लाख रुपये मूल्य की अवैध विदेशी शराब जब्त की है। तालाब के पास…

करवड़: प्रस्फुटन समितियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण संपन्न, ग्रामीणों को ‘नवांकुर’ योजना से जोड़ने पर जोर
करवड़ (झाबुआ)। ग्रामीण विकास और जनभागीदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत भवन, करवड़ में एक दिवसीय विशेष क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में ‘नवांकुर योजना’ के अंतर्गत आयोजित इस सत्र में क्षेत्र की प्रस्फुटन समितियों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों और ग्राम…

झाबुआ: थ्रेशर मशीन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
करवड़ अरूण पाटीदार (झाबुआ)। झाबुआ जिले के करवड़ पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चवरापाड़ा (मोर) में शनिवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया। यहाँ गेहूं निकालने के दौरान थ्रेशर मशीन की चपेट में आने से एक 35 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मूल रूप से राजस्थान का…
Latest News

Stay Connected
Categories
Alirajpur News Crime News Dhar News Farming News Jhabua News Meghnagar News Mp News NATIONAL NEWS Petlawad News rajniti Ranapur News Ratlam News Sports News Thandla News
Tags
#crime #dhar #jhabua #Mp #politics #Ratlam #sports #धर्म 2025 बाढ़ agricluture Alirajpur BIKE CBSE Crime indigo crisis Jhabua Kheti mobile National RAIL vivo इंदौर उज्जैन करवा चौथ खंडवा खेती चित्रकूट घाट चित्रकूट बाढ़ थप्पड़ कांड दीपावली देवास निर्मला भूरिया भादवा माता भिंड मंदसौर मंदाकिनी नदी मुरैना रेल सतना बारिश सीएम मोहन यादव
About the Author

virendra singh rathore
संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
आप चूक गए होंगे





















